प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

Advertisements

प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): मदर टेरेसा हाई स्कूल रांगामांटी में मंगलवार को  प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन शंकर मुर्मू ने किया। टूर्नामेंट में बालक वर्ग के चार तथा बालिका वर्ग के दो ग्रुप ने भाग लिया। पहला मैच बालिका वर्ग के द्वारा खेला गया। स्टार ग्रुप ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 64 रन बनाए। लक्ष्मी ग्रुप मात्र 54 रन पर ही सिमट गई। विजेता क्लब की कप्तानी रिया कुमारी ने किया। वहीं बालक वर्ग के सीनियर ग्रुप में गेम चेंजर ने डार्क हंटर को आसानी से हरा दिया। गेम चेंजर की कप्तानी अनीश राज ने किया जबकि डार्क हंटर की कप्तानी अंकित दुबे कर रहे थे। मौके पर प्रधानाचार्य राधेश्याम प्रसाद, शिक्षक उमेश सिंह, रूपेश ठाकुर, उत्तम कुमार, शोभा देवी, प्रिया कुमारी, पूनम कुमारी समेत अनेक थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top