Advertisements
प्रस्तावित उच्च विद्यालय बाघमारा के संस्थापक सदस्य का निधन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रस्तावित उच्च विद्यालय बाघमारा के संस्थापक सदस्य 75 वर्षीय शंकर महतो का निधन मंगलवार को हो गया। वह बीबीएम कॉलेज के भी संस्थापक सदस्य थे। वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वह दिवंगत पूर्व मुखिया हरिप्रसाद महतो के छोटे भाई थे। उनके निधन से सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, पूर्व मुखिया संजीत गोराई, दिलीप कुमार महतो आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
इधर बीबीएम कॉलेज परिसर में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। प्राचार्य जितेंद्र महतो समेत प्राध्यापक व शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे।