जैक एवं नवोदय परीक्षा के टॉपरों को किया सम्मानित 

Advertisements

जैक एवं नवोदय परीक्षा के टॉपरों को किया सम्मानित

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : रामपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में दिनांक सोमवार को ज्ञानोदय कोचिंग सेंटर द्वारा दसवीं, बारहवीं एवं नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन एवं मनोबल को बढ़ाने के लिए पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सभी अतिथियों ने अपने विचार, अनुभव एवं प्रेरणादायक वक्तव्यों के माध्यम से बच्चों को सफलता प्राप्त करने के लिए दिशा-निर्देश दिए तथा उनका उत्साहवर्धन किया। कोचिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने एवं 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली छात्रा रागिनी कुमारी को आगे की पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रखने के लिण् एक टैबलेट दिया गया। इसके अलावा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों सहित अन्य छात्रों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में रामपुर पंचायत की मुखिया कुसमी देवी, हरिपद रजक, दुखन रजक, निवारण रजक, गोवर्धन रजक, सुबोध रजक, मनोज रजक एवं संतोष रजक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top