स्थानीय बेरोजगारों और मजदूरों के अधिकारों पर समझौता नहीं : धर्मजीत सिंह

Advertisements

स्थानीय बेरोजगारों और मजदूरों के अधिकारों पर समझौता नहीं : धर्मजीत सिंह

 

सिन्दरी एसीसी अडानी लिमिटेड महाप्रबंधक से वार्ता की मांग, भाजपा नेता सह यूनियन नेता ने सौंपा मांगपत्र

डीजे न्यूज, सिंदरी(धनबाद) : एसीसी अडानी लिमिटेड सिन्दरी के महाप्रबंधक को विभिन्न श्रमिक एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर मांगपत्र सौंपा गया है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं झारखंड विकास मजदूर संघ के केंद्रीय महामंत्री धर्मजीत सिंह ने महाप्रबंधक को पत्र लिखकर लंबित मांगों के निष्पादन हेतु यूनियन प्रतिनिधियों के साथ वार्ता के लिए तिथि निर्धारित करने की मांग की है।

सौंपे गए मांगपत्र में वर्ष 2020 में स्थानीय बेरोजगार एवं विस्थापितों के 250 लोगों की सूची पर हुए त्रिपक्षीय समझौते को लागू करने, आंदोलन के दौरान कार्य से हटाए गए 22 कर्मियों को पुनः काम पर लेने, न्यूनतम मजदूरी, EPF-ESIC, ग्रेच्युटी, स्थायीकरण तथा आसपास के गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसी मांगें शामिल हैं।

धर्मजीत सिंह ने कहा कि “स्थानीय बेरोजगारों, विस्थापितों और मजदूरों के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है। वर्ष 2020 में हुए समझौते को अब तक लागू नहीं किया गया, जिससे लोगों में नाराजगी है। प्रबंधन को मजदूरों और स्थानीय लोगों की समस्याओं पर गंभीरता से पहल करनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, समय पर मजदूरी और स्थायी रोजगार मिलना उनका अधिकार है। साथ ही आसपास के गांवों में बिजली, पानी और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना भी कंपनी की जिम्मेदारी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top