ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में समर कैंप का समापन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : धारियाडीह स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में गुरुवार को पांच दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ। समापन सत्र में रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमेन अरविंद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
मौके पर प्राचार्या चंद्रमलिका घोष चौधरी ने कहा आज का दिन बच्चों की रचनात्मकता, कौशल और सीखी गई नई चीजों का जश्न मनाने का एक यादगार पल होता है। इस अंतिम दिन बच्चों के बीच जुंबा एवं रैन डांस, क्रिकेट, खो-खो, कला प्रदर्शनी, फन एक्टिविटी का प्रदर्शन किया गया। इस कैंप में कुल 102 बच्चों ने भाग लिया।
इसके साथ ही समर कैंप में शामिल बच्चों के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया,जिससे बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से खुश होकर कैंप से वापस घर जाएं। अरविंद कुमार ने इस अवसर पर हास्य योग का अभ्यास भी करवाया। अरविंद कुमार ने कहा कि समर कैंप एक अद्भुत पहल है जो बच्चों को विभिन्न कलाओं और गतिविधियों में भाग लेने और अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करती है। साथ ही बच्चों ने नए दोस्त बनाए और टीमवर्क का महत्व सीखा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मो शहरयार, शाहीद रजा के साथ समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।