पेट्रोल लेने के लिए पंपों पर जुटी भीड़

Advertisements

पेट्रोल लेने के लिए पंपों पर जुटी भीड़

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): पेट्रोल नहीं मिलने की अफवाहों के बाद बलियापुर क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों में पेट्रोल खरीदने के लिए वाहनों की लंबी कतारें लग गई है इधर पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा खरीददारों की भीड़ को देखते हुए दो पहिए वाहन वालों को सिर्फ एक लीटर यानी ₹100 का ही तेल दे रहे हैं। इस संबंध में झरिया रोड पर परगा स्थित एसडी पेट्रोल पंप संचालक कमलाकर मंडल ने बताया कि खरीदारों की भीड़ अधिक हो जाने से पेट्रोल वितरण में दिक्कतें हो रही है। एक बाइक वाले को सिर्फ 100 रुपए के पेट्रोल ही दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्टॉक में जो तेल है वह दो दिन में खत्म हो जाएगा। वही बलियापुर के सिंदरी रोड स्थित नारायणी पेट्रोल पंप के संचालक ने बताया कि प्रत्येक बाईक को 1 लीटर पेट्रोल दिया जा रहा है, जिससे खरीदारों के लिए दो दिन पेट्रोल का वितरण संभव हो पाएगा। पेट्रोल डीजल की किल्लत की संभावना को देखते हुए वाहन वालों के बीच पेट्रोल खरीदने के लिए आपाधापी मची हुई है। संचालकों का कहना है कि अचानक पेट्रोल की मांग बढ़ जाने से पेट्रोल वितरण में कठिनाई हो रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top