अफवाहों पर ध्यान नहीं दे, पेट्रोल-डीजल की है सुचारू आपूर्ति : उपायुक्त सभी तेल कंपनियों के साथ उपायुक्त आज करेंगे बैठक

Advertisements

अफवाहों पर ध्यान नहीं दे, पेट्रोल-डीजल की है सुचारू आपूर्ति : उपायुक्त

सभी तेल कंपनियों के साथ उपायुक्त आज करेंगे बैठक

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिले में पेट्रोल और डीजल का स्टॉक खत्म होने तथा दाम बढ़ने की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की आम जनों से अपील की है।

उन्होंने कहा कि अफवाहों के कारण बुधवार देर शाम कई पेट्रोल पंपों पर अचानक वाहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों में अतिरिक्त ईंधन भरवाने पहुंचने लगे। जिसके कारण सामान्य व्यवस्था प्रभावित हुई।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों से घबराकर जरूरत से ज्यादा ईंधन लेने की कोशिश न करें। आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें।

उपायुक्त ने कहा कि इसको लेकर गुरुवार को समाहरणालय में जिले की सभी तेल कंपनियों के साथ एक बैठक आहूत की गई है। जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top