अपर समाहर्ता ने लिया शिविर का जायजा

Advertisements

अपर समाहर्ता ने लिया शिविर का जायजा

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): अपर समाहर्ता विनोद कुमार मंगलवार को सुरुंगा तथा मुकुंदा पंचायत भवन पहुंचे। उन्होंने यहां चल रहे शिविर का निरीक्षण किया। सुरूंगा एवं मुकुंदा पंचायत के किसानों को चिन्हित करने के उद्देश्य से यहां तीन दिवसीय शिविर लगाया गया है। शिविर में किसानों से आवेदन जमा लिया जा रहा है।
मालूम हो कि मुकुंदा एवं सुरंगा मौजा में बीसीसीएल एवं आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा रैयती जमीन पर बगैर मुआवजा एवं नौकरी दिए ओबी डंप कर किसानों की जमीन बर्बाद कर दिए जाने का मामला सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो द्वारा विधानसभा में उठाया गया था। इसके बाद राज्य सरकार के निर्देश पर वैसे प्रभावित किसनो़ को चिन्हित कर आवश्यक मुआवजा दिलाने की पहल सरकार एवं प्रशासन द्वारा किया गया है। इसी के तहत प्रशासन की ओर से वैसे प्रभावित किसानों को चिन्हित करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। अपर समाहर्ता के साथ बलियापुर अंचल कार्यालय के अंचल निरीक्षक आलोक रावत भी थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top