बरवाअड्डा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

 

बरवाअड्डा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद) : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के किसान चौक ओवरब्रिज पर सोमवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कर्णपुरा काशीटांड़ निवासी 28 वर्षीय निमाई बाउरी और 27 वर्षीय मनोज बाउरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक गोविंदपुर से लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक निमाई बाउरी के घर में 13 मई को शादी का कार्यक्रम था, लेकिन हादसे ने खुशियों को गम में बदल दिया। दोनों युवक अपने पीछे पत्नी और छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। सूचना मिलने पर बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top