टुंडी की आदिवासी महिला का अपहरण कर चाईबासा में दुष्कर्म

Advertisements

टुंडी की आदिवासी महिला का अपहरण कर चाईबासा में दुष्कर्म

 

टुंडी पुलिस ने आरोपित अनवर अंसारी को किया गिरफ्तार, महिला की सकुशल बरामदगी

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : टुंडी थाना क्षेत्र के कोकराद निवासी आदिवासी महिला को बिसनीपतरा के एक व्यक्ति द्वारा अपहरण कर

चाईबासा ले जाकर सुनसान जंगल स्थिति एक घर में तीन दिन तक रखकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिसनीपतरा के अनवर अंसारी ( तीन बच्चों का पिता) उम्र करीब 35 वर्ष, की कोकराद निवासी एक आदिवासी महिला ( दो बच्चों की मां) उम्र करीब 30 वर्ष से पहले से जान पहचान थी। उक्त महिला को बहला-फुसलाकर इलाज करवाने के नाम पर अनवर अंसारी ने 5 मई को गोविंदपुर बुलाया। जहां से उसे अपहरण कर गाड़ी से चाईबासा के कुमारडूंगी थाना अंतर्गत सुनसान जंगल पर स्थित एक घर में रखकर तीन दिन तक दुष्कर्म किया। इसी दौरान किसी तरह मौका पाकर पीड़ित महिला ने दूरभाष के माध्यम से अपने परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन फानन में टुंडी पुलिस को जानकारी दी। टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवर निरीक्षक अगनू मुंडा, सहायक अवर निरीक्षक अनीता देवी के नेतृत्व में एक टीम चाईबासा भेजी। जहां से पीड़ित महिला के साथ आरोपी अनवर अंसारी को गिरफ्तार कर टुंडी थाना लाया गया। टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर टुंडी थाना में अनवर अंसारी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top