जिनागोरा-माड़ी गोदाम में ब्लास्टिंग से दहशत, पीड़ितों के समर्थन में उतरे मेयर संजीव

Advertisements

जिनागोरा-माड़ी गोदाम में ब्लास्टिंग से दहशत, पीड़ितों के समर्थन में उतरे मेयर संजीव

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : लोदना क्षेत्र के जिनागोरा एवं माड़ी गोदाम इलाके में आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा की जा रही घोर लापरवाह तरीके से हुई ब्लास्टिंग को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। ब्लास्टिंग के कारण कई घरों में दरारें पड़ने, दीवारें क्षतिग्रस्त होने तथा लोगों के घायल होने की शिकायत सामने आई है। इसको लेकर प्रभावित परिवारों ने रविवार को प्रशासन और कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही लोगो ने कंपनी की गाड़ियों को रोका। इसके बाद आउटसोर्सिंग प्रबंधन की ओर से चार लोगों के ऊपर माइंस में घुसकर उसके कर्मियों के साथ मारपीट और मशीन क्षतिग्रस्त करने की लिखित शिकायत अलकडीहा ओपी में की गई।

मामले को लेकर मेयर संजीव सिंह ने पीड़ित परिवारों से मिलने जिनागोरा पहुचे। कहा कि क्षेत्र में जिस प्रकार ब्लास्टिंग की जा रही है, उससे लोगों के घरों की दीवारें ही नहीं बल्कि उनका भरोसा भी हिल गया है। उन्होंने कहा कि विस्थापित और घायल स्थानीय लोगों की आवाज दबाने के लिए चार लोगों को थाने ले जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मेयर ने कहा कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा और पुनर्वास सुनिश्चित किए बिना किसी भी प्रकार का खनन या ब्लास्टिंग कार्य स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन एवं बीसीसीएल प्रबंधन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top