पेयजल को लेकर भाजपा सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पर करेगी प्रदर्शन
हरलाडीह मंडल की बैठक में बनी रणनीति
डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : भारतीय जनता पार्टी हरलाडीह मंडल की बैठक हरलाडीह में हुई। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सोमनाथ पांडेय के स्वागत में आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से गिरिडीह नगर उपाध्यक्ष और बैठक प्रभारी देवराज उपस्थित रहे।
बैठक में सोमवार को पानी और बिजली जैसी जनसमस्याओं को लेकर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार झारखंड सरकार के विरोध में गिरिडीह जिले में भी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल और बिजली की समस्या से आम जनता परेशान है, जिसे लेकर भाजपा चरणबद्ध आंदोलन करेगी।
बैठक में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मन्नालाल उपाध्याय, अंबुज मोदक, वासुदेव पंडित, वासुदेव ठाकुर, मोतीलाल पंडित, विकास चौधरी, पीरटांड़ सोशल मीडिया प्रभारी विजय कुमार सिंह, कैलाश बर्नवाल, हीरालाल प्रसाद, महेन्द्र यादव, जयप्रकाश मंडल, बसंत सिंह, हरिप्रसाद सिंह, विकास ठाकुर, अजय मंडल, भवानी देवी समेत कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।