कतरास-सिजुआ की खबरें:-

Advertisements

कतरास-सिजुआ की खबरें:-

नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): वार्ड संख्या 07 के दाउद नगर मे 700 फीट आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास मेयर संजीव सिंह और डिप्टी मेयर अरुण चौहान ने संयुक्त रूप से किया।  मौके पर जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा, मन्नु महते, एस के मोबीन, मंगल चौहान, हसीब खान, हलीम अन्सारी, असगर मियां, अजय चौहान, निर्मल कुमार आदि उपस्थित थे।
—————————————–

89 मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित

कतरास: बरोरा गेस्ट हाउस में रविवार को सामाजिक संस्था संपूर्ण जनजागृति ऑर्गेनाइजेशन डुमरा की ओर से विधा वैभव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में आठवीं, नौवीं एवं मैट्रिक परीक्षा में अपने-अपने विद्यालयों में टॉप थ्री स्थान हासिल करने वाले बाघमारा प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के 89 मेधावी छात्र-छात्राओं को विधा वैभव सम्मान अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सीनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी मंच पर सम्मान प्रदान किया गया। मौके पर सीओ गिरिजा नंद किस्कू ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई जारी रखने की सलाह देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही मार्गदर्शन और अवसर की है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। मौके पर डुमरा दक्षिण मुखिया आनंद कुमार महतो, गोपाल सिंह, अनमोल रवानी, जगत महतो, मदन मोहन, दीपक प्रसाद, अमरेंद्र पासवान, मुकेश कुमार एवं संस्था के प्रेम कुमार, रमेश महतो, दिनेश कुमार, शंकर महतो, सुमित कुमार, सरस्वती देवी, नीलम वर्णवाल, गुलफशा खातून, आशा देवी, रमेश रजवार आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top