बलियापुर की खबरें:-
कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): दोलाबड़ गांव में चड़क पूजा के समापन के मौके पर शुक्रवार की रात शिव मंदिर प्रांगण में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। पांडूकी के बाबा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोगों ने रात भर कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। सफल बनाने में गांव के 16 आना कमेटी के लोगों एवं नवयुवकों का योगदान रहा।
————————————————
284 शिक्षकों ने लिया जनगणना का प्रशिक्षण
बलियापुर: जनगणना को लेकर बलियापुर प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को हो गया। सात बैच में 284 शिक्षकों को मकान सूचीकरण हेतु प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षित शिक्षक घर-घर जाकर मकानों का गणना करेंगे।
—————————————-
निपनिया में चड़क पूजा शुरू
बलियापुर: निपानिया गांव में शनिवार को चड़क पूजा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन शिव भक्तों ने नहाए खाए के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना की। गांव में गाजे बाजे के साथ पाटनभोक्ता का भ्रमण करवाया गया। पूजा अर्चना की गई । चड़क पूजा को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है।
——————————————-
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक
बलियापुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद की ओर से शनिवार को बलियापुर पश्चिम पंचायत में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। डालसा के कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम लोगों को कम उम्र में बेटी की शादी नहीं करने, नशा से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इस दौरान सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह के बारे में जानकारी दी गई । मौके पर अधिकार मित्र एजाज अहमद, जगदीश रजक, संतोष सिंह आदि थे।