मुनीडीह हादसे के मृतकों के परिजनों से मिले झाकोमयू नेता रतिलाल

Advertisements

मुनीडीह हादसे के मृतकों के परिजनों से मिले झाकोमयू नेता रतिलाल

डीजे न्यूज, धनबाद: बीते दिनों 2 मई को मुनीडीह कोल वाशरी में स्लरी के ढेर में दबने से चार श्रमिकों की मौत हुई थी। शनिवार को झारखण्ड कोलियरी मज़दूर यूनियन बीसीसीएल जोन उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू  मृतकों के आवास पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन द्वारा मानी गई शर्तों में किसी भी तरह की परेशानी हो तो बताएं। पूरी कार्रवाई पर नज़र रखें हुए हैं।
जिन मृतकों का श्रमिक कार्ड निर्गत हुआ होगा उनके परिजनों को राज्य सरकार की सुविधा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।  मौके पर झामुमो नेता राजकुमार नापित, समाजसेवी दिनेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य राखाल दास, कतरास नगर सचिव संजय रजवार, झारखण्ड आंदोलनकारी एवं झामुमो वरीय नेता हरि ठाकुर, छोटू पाण्डेय, रामप्रसाद बाउरी, मिथलेश दास, शिवकुमार सोरेन, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top