जन शिकायत कोषांग के अनुसेवक चंदा देवी का निधन दिवंगत की स्मृति में शोक सभा का आयोजन

Advertisements

जन शिकायत कोषांग के अनुसेवक चंदा देवी का निधन

दिवंगत की स्मृति में शोक सभा का आयोजन

डीजे न्यूज, धनबाद: समाहारणालय में शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा जन शिकायत कोषांग, धनबाद में कार्यरत अनुसेवक स्व० चन्दा देवी के असामयिक निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए आयोजित की गई।

मालूम हो कि चन्दा देवी का निधन 08 मई को इलाज के दौरान हो गया था। उनके निधन की सूचना प्राप्त होते ही सम्पूर्ण समाहरणालय परिवार मर्माहत हो गया।

शोक सभा में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। उपस्थित सभी कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि स्व. चंदा देवी एक कर्मठ, अनुशासन प्रिय एवं व्यवहार कुशल अनुसेवक थी। उनका संबंध पदाधिकारियों एवं सह कर्मियों के साथ बहुत ही अच्छा रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top