ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में लगेगा समर कैंप, बच्चों को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका

Advertisements

ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में लगेगा समर कैंप, बच्चों को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका

डीजे न्यूज, गिरिडीह : धरियाडीह स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं मनोरंजन को लेकर पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय की प्राचार्या चंद्रमलिका घोष चौधरी ने बताया कि समर कैंप का उद्घाटन 10 मई को विद्यालय परिसर में होगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

उन्होंने बताया कि कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारना तथा रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें नई प्रेरणा देना है। समर कैंप के दौरान जुंबा डांस, रेन डांस, क्राफ्ट पॉटरी, जंगल सफारी, राइफल शूटिंग, क्रिकेट, खो-खो समेत पर्सनालिटी डेवलपमेंट से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कैंप में भाग लेने वाले बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नई चीजें सीखेंगे। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि समर कैंप के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक बच्चे इसमें शामिल हो सकते हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top