अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में रोजगार मेला का किया गया आयोजन
डीजे न्यूज, धनबाद: अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर, बरटाँड़, धनबाद में शुक्रवार को भर्ती-कैंप का आयोजन किया गया। स्वागत भाषण देते हुए नियोजन पदाधिकारी पदमा कुमारी ने नियोजनालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में आगंतुक, बेरोजगार आवेदकों तथा उपस्थित नियोजकों को विस्तार से अवगत कराया।
उन्होंने विभिन्न नियोक्ताओं द्वारा लगाये गये स्टॉल का भ्रमण कर विभिन्न रिक्तियों, सेवा शर्तो के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा कुछेक आवेदकों की चयन के पश्चात नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।
इस भर्ती कैंप में 03 नियोजकों ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराई तथा लगभग – 75 आवेदकों ने भाग लिया। जिसमे विभिन्न नियोजकों द्वारा 25 आवेदकों को चयनित कर ऑफर लेटर दिया गया।
भर्ती कैंप में कंचन माला किस्कू, जय प्रकाश गुप्ता, सूरज कुमार, प्रशान्त गोयल, विवेक कुमार साव एवं कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।