रंगदारी मांगने के मामले में चार गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर फोन पर मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

Advertisements

रंगदारी मांगने के मामले में चार गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद

गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर फोन पर मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

डीजे न्यूज, धनबाद: गैंगस्टर प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार के नाम पर फोन कर एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगने से जुड़े मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से पुलिस ने सैमसंग कंपनी का प्रीपैड मोबाइल व रियलमी कंपनी का स्र्कीन टच मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों में
देवानंद सिंह उर्फ चंदन सिंह, सा0 – खंडेरी थाना बरवाअड्डा, बालक कुमार दास, सा०- दास बस्ती, खास कुसुण्डा गोंदुडीह ओ०पी० थाना केन्दुआडीह, मो0 नासिर अंसारी उर्फ जयकान्त सिकरे, सा0- कुसुण्डा हाजरा बस्ती, कुसुण्डा स्टेशन के पास थाना केन्दुआडीह, सुरेन्द्र कुमार महतो उर्फ गोलक, सा०- खंडेरी, थाना बरवाअड्डा शामिल हैं।
06 मई को भुक्तभोगी गुलाम अंसारी के  आवेदन के आधार पर बरवाअड्डा थाना में
अज्ञात अपराधकर्मियों विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई थी। अनुसंधान के क्रम में काण्ड में प्रयुक्त मोबाइल एवं मोबाइल नं० का तकनिकी विश्लेषण उपरान्त लोकेशन के आधार पर काण्ड मे संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित किया गया। वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार छापामारी दल का गठन करते हुए काण्ड मे ं संलिप्त 04 अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है एवं काण्ड में प्रयुक्त मोबाईल को जप्त किया गया है।
गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में प्रिन्स खान उर्फ छोटे सरकार के नाम पर वादी एवं धनबाद स्थित असर्फी अस्पताल के संचालक से भी फोन पर रंगदारी माँगने की बात स्वीकार की गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top