बीआरसी कर्मी के बेटे उत्तम राज ने 92% अंक लाकर पलामू टॉप टेन में बनाई जगह

Advertisements

बीआरसी कर्मी के बेटे उत्तम राज ने 92% अंक लाकर पलामू टॉप टेन में बनाई जगह

डीजे न्यूज, हुसैनाबाद (पलामू) : कहा जाता है कि एक पिता का सपना तब सच होता है, जब उसका बेटा पढ़ाई-लिखाई में सफलता की नई ऊंचाइयों को छूता है। ऐसा ही गौरवपूर्ण पल बीआरसी कर्मी सन्नी कुमार दास और उनकी पत्नी धीरन देवी के परिवार में आया है।

इन्टरमीडिएट काउंसिल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में उनके पुत्र उत्तम राज ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर पलामू टॉप टेन में अपना नाम दर्ज कराया है। इस शानदार सफलता से परिवार के साथ-साथ शिक्षकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

उत्तम राज की इस उपलब्धि पर अजाप्टा हुसैनाबाद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

खुशी जाहिर करने वालों में डीडीओ सुनील कुमार, पलामू प्रमंडल सोशल मीडिया प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता, जिला संयुक्त सचिव सुरेंद्र प्रसाद, अजाप्टा प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी, सचिव निर्मल कुमार, कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र राम, मनोज कुमार चौधरी, इकबाल अहमद, सैय्यद इकबाल, प्रमोद पासवान, शंकर पासवान, सुनील पासवान सहित दर्जनों शिक्षकों के नाम शामिल हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top