महंगाई के खिलाफ झामुमो ने गिरिडीह में दिया धरना
डीजे न्यूज, गिरिडीह : बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से गुरुवार को गिरिडीह में धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने की। धरना में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने “महंगाई पर रोक लगाओ”, “कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम कम करो”, “केंद्र सरकार मुर्दाबाद” और “केंद्र सरकार होश में आओ” जैसे नारों के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महंगाई कम नहीं हुई तो केंद्र सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
झामुमो के जिला सचिव महालाल सोरेन ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है और केंद्र सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।
कार्यक्रम में महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, पूर्व विधायक केदार हाजरा, दिलीप मंडल, झामुमो जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी, अजीत कुमार पप्पू, प्रणव वर्मा, नुनूराम किस्कू उर्फ टाइगर, झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन, बबली मरांडी, बरकत अली, महानगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, दिलीप रजक, अनवर अंसारी, नौशाद अहमद चांद, प्रधान मुर्मू, नागेश्वर दास, बैजनाथ राणा, अभय कुमार, राकेश रंजन, मुकेश कुमार, सन्नी रैन, बबली मरांडी, प्रमिला देवी, प्रीति भास्कर, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हलधर राय, भैरव वर्मा, किसुन सोरेन, टुन्ना सिंह, मोनू सिंह, अभय सिंह, अनवर अंसारी, बिरजू मरांडी, मोजाहिद अंसारी, रंजीत कुमार राम, कासिम अंसारी, आनन्द मिश्रा, वाहिद खान, अंजलि किस्कू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।