पीरटांड़ ने फिर लहराया परचम, आर्ट्स में प्रीति कुमारी बनी जिला टॉपर

Advertisements

पीरटांड़ ने फिर लहराया परचम, आर्ट्स में प्रीति कुमारी बनी जिला टॉपर

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी परीक्षा परिणामों में पीरटांड़ प्रखंड के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस बार कला संकाय में खुखरा पंचायत अंतर्गत बरियारपुर की छात्रा प्रीति कुमारी ने 468 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रीति, भुनेश्वर साव की इकलौती पुत्री हैं और पंचायत प्लस टू उच्च विद्यालय बरियारपुर की छात्रा हैं। प्रीति की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। विद्यालय के अध्यक्ष सोमनाथ पाण्डेय, पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक, शिक्षक राजकुमार भारती, विजय प्रजापति, सलीमुद्दीन अंसारी, विवेक कुमार, बलदेव साहू सहित कई लोगों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी। इस मौके पर प्रीति के पिता ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इधर, प्रखंड के अन्य विद्यालयों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय हरलाडीह में वंदना कुमारी ने कला संकाय में 80.80 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नसीबुन खातून ने विज्ञान संकाय में 76.60 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बनीं। वहीं, प्लस टू उच्च विद्यालय कुम्हरलालो में आरती कुमारी ने कला संकाय में 452 अंक, दीपा भारती ने विज्ञान संकाय में 468 अंक तथा हिमांशु कुमार ने वाणिज्य संकाय में 380 अंक लाकर अपने-अपने संकाय में विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी कुम्हरलालो विद्यालय की छात्रा ने राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इस वर्ष भी छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि पीरटांड़ शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top