भाकपा माले नेता बिंदा पासवान के घर पर हमला, बम-गोली से दहशत

Advertisements

भाकपा माले नेता बिंदा पासवान के घर पर हमला, बम-गोली से दहशत

 

विधायक अरूप व चंद्रदेव पहुंचे, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाया दबाव 

डीजे न्यूज तिसरा। तीसरा थाना क्षेत्र के गोलकडीह यग धौरा निवासी भाकपा माले के जिला सचिव बिंदा पासवान के घर पर पुराने रंजीस को लेकर मंगलवार की देर रात 20 से 25 की संख्या में अपराधियों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने बम एवं गोली चलाई। बिंदा पासवान के भतीजे शुभम पासवान एवं भांजे रजत पासवान के साथ मारपीट की गई। भागने के क्रम में अपराधियों ने हवा में फायरिंग भी की, दो राउंड गोली चलने की बात कही जा रही है।

बताया जाता है कि अपराधी बिंदा पासवान को खोज रहे थे। कुछ की पहचान भी हो चुकी है। घटना की सूचना पाकर तीसरा पुलिस मौके पर पहुंची। भागने के क्रम में अपराधी दो बाइक छोड़कर फरार हो गए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। गोली चलने की खबर सुनकर ग्रामीण निकल गए, जिससे अपराधी भागने में सफल रहे, नहीं तो बिंदा पासवान की हत्या की साजिश थी।

सुबह घटना की खबर सुनकर सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के भाकपा माले विधायक चंद्रदेव महतो, निरसा क्षेत्र के विधायक माननीय अरूप चटर्जी, हरिप्रसाद पप्पू, सुभाष चटर्जी, बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के तुलसी रवानी, राजेंद्र पासवान, विजय पासवान, शशि पासवान, पार्षद प्रतिनिधि संजय यादव, छोटू सिंह, राजेश पासवान, राजेश बिरुआ, राणा चट राज, देव प्रभा आउटसोर्सिंग के कुंभनाथ सिंह एवं काफी संख्या में उनके समर्थक पहुंचे और घटना की निंदा की।

बिंदा पासवान ने कहा कि बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधी उनकी हत्या करने आए थे, क्योंकि वे क्षेत्र के गरीब, शोषित और विस्थापित लोगों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी आवाज दबाने के लिए यह हमला किया गया है, लेकिन वे गोली और बम से डरने वाले नहीं हैं। पहले भी उन पर हमला हो चुका है। उन्होंने बताया कि उनके भतीजा एवं भांजा ने हमलावरों की पहचान की है, जो हथियार से लैस थे और कई लोग नकाबपोश थे। कुजामा क्षेत्र के रहने वाले विक्की पासवान, विशाल कुमार, वीरेंद्र गुप्ता, पारो पासवान, विक्रम साव, चुंग उर्फ चोगा आदि को पहचाना गया है, जबकि अन्य नकाबपोश थे।

इधर, मौके पर पहुंचे चंद्रदेव महतो ने कहा कि यदि नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो संगठन सड़क जाम करेगा। उन्होंने प्रशासन से अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

वहीं, अरूप चटर्जी ने कहा कि इसके पीछे एक बड़ी साजिश है। बिंदा पासवान एमडीओ मोर के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और मजदूरों के हक के लिए आंदोलन करते हैं। सामाजिक तत्वों एवं कुछ तथाकथित लोगों ने साजिश कर यह हमला करवाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर एसपी से मिलेंगे और जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएंगे।

फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। इससे पूर्व भी कुजामा लोडिंग पॉइंट को लेकर विवाद हुआ था और यूनियन कार्यालय में बिंदा पासवान पर हमला किया गया था। तीसरा थाना में शिकायत देने की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top