उत्तर तिसरा – दक्षिण तिसरा विस्तारीकरण परियोजना: 22 मई तक रैयत जमा कर सकते हैं आपत्ति से संबंधित आवेदन

उत्तर तिसरा – दक्षिण तिसरा विस्तारीकरण परियोजना: 22 मई तक रैयत जमा कर सकते हैं आपत्ति से संबंधित आवेदन

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्तर तिसरा – दक्षिण तिसरा विस्तारीकरण परियोजना को लेकर विशेष समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परियोजना के लिए बलियापुर अंचल के सुरुंगा एवं मुकुंदा मौजा में जमीन अधिग्रहण, ओवर बर्डन डंप के लिए पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन (आर एंड आर) को लेकर चर्चा की गई। साथ में सुरुंगा एवं मुकुंदा मौजा में शत प्रतिशत संरचनाओं का मूल्यांकन करने एवं ओवर बर्डन डंप से संबंधित रैयतों की समस्या का निराकरण करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण तथा ओवर बर्डन डंप से संबंधित रैयतों की समस्या का निराकरण करने के लिए उपायुक्त ने 22 मई  तक समाहरणालय के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित राजस्व शाखा (लैंड सेल) में रैयतों से सभी आवश्यक कागजात के साथ आवेदन जमा कराने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि 22 मई  तक जितने रैयतों के आवेदन प्राप्त होंगे उसका निराकरण करने के बाद पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन की बैठक निर्धारित की जाएगी।

बैठक में उपायुक्त  आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी  विकास पालीवाल, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, डीएमओ रितेश राज तिग्गा, बलियापुर के सीओ मुरारी नायक, आईटी मैनेजर रुपेश कुमार मिश्रा, भू-अर्जन शाखा के लक्ष्मी कांत साव, बीसीसीएल के भू-संपदा पदाधिकारी, लोदना एरिया के महाप्रबंधक व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top