बंगाल की जीत ने देश की एकता को किया मजबूत: रागिनी सिंह

Advertisements

बंगाल की जीत ने देश की एकता को किया मजबूत: रागिनी सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद: विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा की जीत पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल का चुनाव केवल एक राज्य का चुनाव नहीं था, बल्कि यह पूरे देश की एकता, अखंडता और भविष्य से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण जनादेश था। जिस प्रकार विपक्ष द्वारा बंगाल को देश से अलग सोच और दिशा में ले जाने का प्रयास किया जा रहा था, उसे प्रदेश की जागरूक जनता ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।

बंगाल की जनता ने एकजुट होकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वह देश की मुख्यधारा से अलग नहीं, बल्कि उसका अभिन्न हिस्सा है। इस प्रचंड जीत के माध्यम से न केवल बंगाल में लोकतंत्र की मजबूती दिखी है, बल्कि पूरे देश की विचारधारा और एकता की भी विजय हुई है।

इस ऐतिहासिक जीत में बंगाल की जागरूक जनता और समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उनके अथक परिश्रम और संघर्ष ने इस विजय को संभव बनाया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और रणनीति ने इस जीत को और भी मजबूत आधार प्रदान किया है।

यह जनादेश स्पष्ट संकेत देता है कि देश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ दृढ़ता से खड़ी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top