कपुरिया में चड़क पूजा के मौके पर छऊ नृत्य का आयोजन नृत्य के माध्यम से पौराणिक-लोक कथाओं व महाकाव्यों को दर्शाया

Advertisements

कपुरिया में चड़क पूजा के मौके पर छऊ नृत्य का आयोजन

नृत्य के माध्यम से पौराणिक-लोक कथाओं व महाकाव्यों को दर्शाया

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): कपुरिया पंचायत के भट्ट टोला में चड़क पूजा के अवसर पर शनिवार रात छ ऊ नृत्य का आयोजन किया गया। पश्चिम बंगाल के पुरूलिया के झालदा तथा जयपुर से आए कलाकारों ने छऊ नृत्य के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों को दर्शाया। साथ ही नृत्य के जरिए सांस्कृतिक जागरूकता को भी बढ़ाने का काम किया। खास प्रकार के मुखौटा लगाए कलाकारों ने पौराणिक कथाओं, महाकाव्यों और लोक कथाओं को दर्शाया। रात भर चले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का दर्शकों ने आनंद उठाया और कलाकारों की हौसला आफजाई की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top