अम्बेडकर क्लब लटानी में बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई

Advertisements

अम्बेडकर क्लब लटानी में बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : अम्बेडकर क्लब लटानी में बुद्ध पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। अम्बेडकर क्लब के सदस्यों ने सफेद और नीले वस्त्र में क्लब परिसर में पहुंचकर भगवान बुद्ध के तस्वीर पर बुद्ध वंदना और पंचशूल मंत्र के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की और बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक रामप्रसाद दास, शिक्षक राजू रविदास, मथुर रविदास, राजकुमार दास, सुरेश दास ,नमिता दास, अबला देवी, कल्पना दास, गायत्री दास, रोहित, राजरंजन, प्रशांत, सोनू, रॉकी, डुग्गू, जयेस, सोमा, परी, दीप्ति आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top