लायंस पब्लिक स्कूल, सिंदरी में मना मजदूर दिवस 

Advertisements

लायंस पब्लिक स्कूल, सिंदरी में मना मजदूर दिवस

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : लायंस पब्लिक स्कूल, सिंदरी में मजदूर दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष सभा से हुई, जिसमें छात्रों ने एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक के माध्यम से श्रम के महत्व और सभी कार्यों के सम्मान का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि गौरव बक्श (लकी सिंह) ने प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने छात्रों को मेहनत का महत्व समझाया और समाज के हर वर्ग के श्रमिकों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन सभी श्रमिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता के संदेश के साथ हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top