कार्मेल के नैतिक भदानी आईसीएसई 10वीं में 97.4% लाकर बने गिरिडीह जिला टॉपर
डीजे न्यूज, गिरिडीह : आईसीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया गया है। 97.4% लाकर कार्मेल स्कूल गिरिडीह के नैतिक भदानी जिला टॉपर बने है। वही कार्मेल की इनिका रंजन 96.8% के साथ दूसरे, अनन्या कुमारी 96.6% के साथ तीसरे स्थान पर रही।
कार्मेल स्कूल गिरिडीह ने आईसीएसई 10वीं की परीक्षा 2025-26 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। स्कूल से कुल 291 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और सभी सफल घोषित हुए। स्कूल प्रबंधन ने बुधवार को टॉपर्स की सूची जारी की। जिसमें
नैतिक भदानी ने 97.4% अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। इनिका रंजन 96.8% के साथ दूसरे और अनन्या कुमारी 96.6% के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। प्रीतम राज और सारा सोहेल दोनों ने 96.4% अंक लाकर संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया।
स्कूल के 31 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। टॉप 10 में रेचल हेम्ब्रम कुमर 94.6%, जुवेरिया नुसरत 94.2%, अक्षिता बरनवाल 94%, अनुष्का चौधरी 93.8% और अंशुमन 93.6% के साथ शामिल हैं। स्कूल की प्राचार्य सिस्टर टेरेसील्दा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह परिणाम संभव हुआ है। टॉपर्स ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के अनुशासित माहौल और गुरुजनों को दिया है। रिजल्ट आने के बाद स्कूल परिसर में जश्न का माहौल रहा।