शहीद शक्तिनाथ महतो इंटर कॉलेज में नामांकन जारी

Advertisements

शहीद शक्तिनाथ महतो इंटर कॉलेज में नामांकन जारी

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में सत्र 2026-28 के लिए कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में कक्षा ग्यारहवीं में नामांकन जारी है। विगत दिनों जैक एवं सीबीएसई द्वारा मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया गया है। छात्र छात्राएं अपने बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए महाविद्यालय में नामांकन कर सकते हैं। नामांकन के लिए बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं आ रहे हैं। ज्ञात हो कि डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद हो चुकी है।महाविद्यालय अपने बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए पूरे राज्य भर में जाना जाता है। महाविद्यालय के परीक्षा प्रभारी प्रो रमेश प्रसाद ने कहा कि सीट उपलब्ध रहने तक “पहले आओ-पहले पाओ” के तहत नामांकन जारी है। मौके पर प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो राखोहरि महतो, मेघनाथ महतो, जितेंद्र महतो, अभिमन्यु महतो, चक्रधर महतो ,‌ गणेश महतो, मोहित महतो ,पंकज महतो आदि उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top