बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

तीन दिनी श्रीमद भागवत कथा का समापन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): दूधिया के सहीस टोला में आयोजित तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का बुधवार को समापन हो गया। पूजा अर्चना के साथ कलश विसर्जन किया गया। प्रसाद ग्रहण हेतु काफी लोग जुटे। मौके पर बलियापुर के थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, मुखिया उत्तम चौबे, अख्तर अंसारी, आधर सहीस, लालटू तिवारी, लालमोहन मुखी, कालीपध मुखी समेत काफी संख्या में ग्रामीण थे।
—————————————–

जल संचय पर दिया जोर
बलियापुर: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खेरवाड़ी में बुधवार को रुआर कार्यक्रम के तहत बाल संसद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल संरक्षण पर विशेष चर्चा किया गया। जल संचय पर विशेष जोर देने की जरूरत पर बल दिया गया। मौके पर प्रधान शिक्षक दिलीप कुमार गोप, सीताराम महतो, विक्रम हेंब्रम, रिया कुमारी मंडल, रितिका कुमारी, सुमित गोप, कोयल गोप, पूर्णिमा गोप, गोपाल गोप आदि थे।
——————————————

बच्चों के बीच पाठ्य पुस्तक का वितरण
बलियापुर: भीखराजपूर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रखीतपुर में बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित बच्चों के बीच पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो ने बच्चों को पाठ्य पुस्तक प्रदान किया। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। मौके पर विद्यालय के अन्य शिक्षक के अलावा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य थे।
————————————–

विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का लिया जायजा
बलियापुर: विधायक चंद्रदेव महतो बुधवार को धोखरा गांव पहुंचे। विधायक ने आमटाल से धोखरा तक डीएमएफटी फंड से बन रहे 2 किलोमीटर रोड निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। कार्यस्थल पर जूनियर इंजीनियर के नहीं होने पर विधायक ने नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने जूनियर इंजीनियर से टेलिफोनिक बात कर आवश्यक निर्देश दिए । इस अवसर पर गांव के कई लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top