ई विद्या वाहिनी में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश
डीजे न्यूज, धनबाद: शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने ऑनलाइन जूम मीटिंग की। मीटिंग में सीआरपी, बीआरपी, बीपीओ एवं बीईईओ जुड़े। बच्चों की उपस्थिति ई विद्या वाहिनी में बढ़ाने एवं शिक्षक उपस्थिति पर लगातार समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही रुआर कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों का दैनिक रूप से क्रियान्वयन तथा बच्चों का नामांकन कराना आदि की समीक्षा की गई । ड्रॉप बॉक्स के अंतर्गत बच्चों का चिन्हित कर नामांकन विद्यालय में करने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक कक्षा के बच्चों को प्रोग्रेशन ई विद्या वाहिनी में करने का निर्देश दिया गया। डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन इन्नोवेशन चैलेंज के अंतर्गत सभी शिक्षकों एवं सीआरपी बीआरपी आदि को दिए गए निर्धारित गूगल सेट में रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया गया। ऑनलाइन बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक रवानी, सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामर ऋषि राज सिन्हा फील्ड मैनेजर आदि भी उपस्थित थे।