रेलवे की खबरें:
धनबाद-गोमो-कोडरमा के रास्ते एक अतिरिक्त फेरा का परिचालन
डीजे न्यूज, धनबाद: सुलतानपुर-डानकुनि- सुलतानपुर स्पेशल का धनबाद-गोमो-कोडरमा के रास्ते एक अतिरिक्त फेरा का परिचालन किया जाएगा। विवरण में देखिए ट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन की तिथि।
04250सुलतानपुर-डानकुनि स्पेशल,26 अप्रैल ।
04249डानकुनि-सुलतानपुर स्पेशल,27 अप्रैल ।
—————————————-
धनबाद मंडल में चलाया गया मजिस्ट्रेट सह मेगा टिकट चेकिंग अभियान
धनबाद: रेलवे ने मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग के साथ-साथ मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप कुल 701 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे। इस दौरान उनसे 03,45,635 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई, जिसमें धनबाद-गोमो-पारसनाथ के बीच वाणिज्य निरीक्षक, टिकट जाँच कर्मी, रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी कर्मियों की मदद से मजिस्ट्रेट द्वारा की गई जाँच के दौरान, बिना टिकट या अनियमित टिकट वाले 170 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे 51,640 रुपये वसूले गए तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई । चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया। धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच किया जा रहा है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगा | टिकट जांच अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई ।