Advertisements
श्रीमद भागवत कथा ज्ञान को लेकर निकाली कलश यात्रा
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): दूधिया सहीस टोला में आयोजित तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के निमित रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिला एवं युवतियां कलश लेकर गांव के बड़ा तालाब पहुंची जहां पूजा अर्चना के साथ कलशों में जल भरण कराया गया। तत्पश्चात कलश लेकर श्रद्धालु विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे। पूजा अर्चना के साथ कलश स्थापना की गई । मौके पर प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया उत्तम चौबे, पूर्व मुखिया रफीक अंसारी, आधर सहीस, प्रदीप उपाध्याय, आशीष महतो, लालटू मिठाई समेत सैकड़ो थे।