सोनारडीह के टंडाबाड़ी में तीसरी बार भूधंसान,  आधी बस्ती जमींदोज चार जख्मी, अफरातफरी का माहौल

Advertisements

सोनारडीह के टंडाबाड़ी में तीसरी बार भूधंसान,  आधी बस्ती जमींदोज

चार जख्मी, अफरातफरी का माहौल

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र अंर्तगत सोनारडीह के टंडाबाड़ी में गुरुवार देर रात तीसरी बार भू धंसान की घटना सामने आई। इस बार 24 से भी अधिक घर जमीन के दस फीट नीचे चली गई। इस घटना में चार लोगों के भी जख्मी होने की संभावना जताई जा रही है। घटना के बाद बस्ती  में कोहराम मच गया। लोग जान बचाने की नीयत से इधर उधर भागने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय तेज आवाज के साथ जमीन फटने लगी, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। इस भीषण भूधंसान में बाघमारा मे पूर्व प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया का घर भी चपेट में आया है।
घटना के बाद कई परिवार रातभर खुले आसमान के नीचे या सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हो गए। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी कई बार भूधंसान की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों के घर, सड़क और बुनियादी सुविधाएं खतरे में पड़ गई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जाए और उचित मुआवजा व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


31 मार्च को हुई घटना में तीन लोगों की जान चली गई थी। बुधवार को भी भू धंसान से कई घरों में दरारें पड़ी थी। सड़क धंस गई थी।

पुलिस ने संभाला मोर्चा
गुरुवार देर रात हुई घटना के बाद मधुबन, सोनारडीह सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top