97.60 प्रतिशत अंक लाकर लक्ष्मण और विश्वजीत बने जिला टापर राजमिस्री की बेटी बनी सेकेंड टापर

 

97.60 प्रतिशत अंक लाकर लक्ष्मण और विश्वजीत बने जिला टापर

राजमिस्री की बेटी बनी सेकेंड टापर

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्लस टू हाई स्कूल बलियापुर के छात्र लक्ष्मण गोराई और विश्वजीत मलिक ने मैट्रिक में 97.60% अंक लाकर जिला टापर होने का गौरव प्राप्त किया है। छात्र बलियापुर के बाघमारा निवासी निताई गोराई का पुत्र है। उनके पिता टेलिकॉम दुकान चलाते हैं। मां रीता गोराई गृहणी है। बड़े भाई संदीप गोराई लातेहार में डिप्लोमा कर रहे हैं। छात्र लक्ष्मण गोराई का सपना इंजीनियर बनने की है। कहा इस सफलता के लिए दादा हरिपद गोराई, दादी छवि गोराई गुरूजनो का सहयोग रहा है। इस दौरान बाघमारा पंचायत के पूर्व मुखिया संजीत गोराई ने उसे शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
वहीं बलियापुर कस्तूरबा गांधी विद्यालय की सविता कुमारी जिला सेकेंड टॉप किया है। वह बलियापुर के बन्दरचुआ के नवीन कुमार महतो एवं माता सुनीता देवी की पुत्री है। उनके पिता राजमिस्त्री है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top