मारवाड़ी उच्च विद्यालय झरिया का मैट्रिक परीक्षा परिणाम शानदार
डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : मारवाड़ी उच्च विद्यालय झरिया का मैट्रिक परीक्षा परिणाम वर्ष 2026 का शानदार रहा। परीक्षा में शामिल सभी छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।
छात्र विभीषण प्रसाद ने 447 अंक, आदर्श चौरसिया ने 441, सद्कीन खातून एवं दीपक यादव ने 422 अंक एवं अनमोल सिंह ने 418 अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुशील गोयल ,उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, सचिव अरविंद शर्मा, सह सचिव महेश अग्रवाल, मनोज खरकिया कोषाध्यक्ष सज्जन अग्रवाल, सदस्य पवन मित्तल, अजय तायल, अंकित अग्रवाल, अमित भूषणिया, प्रमोद अग्रवाल एवं प्रधानाध्यापक मनोज रवानी, सह प्रभारी रेखा पोद्दार, प्राथमिक विभाग की प्रधानाध्यापिका सपना सिन्हा ने सभी सफल छात्राओं को बधाई दी है।