धनबाद में एयरपोर्ट की मांग तेज, सांसद ढुलू शुक्रवार को करेंगे पदयात्रा व प्रदर्शन 

Advertisements

धनबाद में एयरपोर्ट की मांग तेज, सांसद ढुलू शुक्रवार को करेंगे पदयात्रा व प्रदर्शन

डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। इस संबंध में गुरुवार को सांसद ढुलू महतो ने प्रेस वार्ता कर 24 अप्रैल को बड़े स्तर पर आंदोलन और पदयात्रा की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन में हजारों लोग शामिल होंगे और राज्य सरकार से एयरपोर्ट निर्माण को लेकर जवाब मांगा जाएगा। पदयात्रा रणधीर वर्मा स्टेडियम से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक तक जाएगी।

सांसद ने कहा कि वे लंबे समय से धनबाद में एयरपोर्ट की मांग उठा रहे हैं और केंद्र सरकार के स्तर पर भी पहल की गई है, लेकिन राज्य सरकार की ओर से जमीन उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसी कारण अब तक एयरपोर्ट का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि धनबाद कोयले की राजधानी के रूप में जाना जाता है और यहां उद्योग, व्यापार व शोध से जुड़े लोग आते हैं। ऐसे में एयरपोर्ट बनने से जिले के विकास को गति मिलेगी।

सांसद ने यह भी कहा कि अगर राज्य सरकार सहयोग करे और जमीन उपलब्ध कराए, तो धनबाद में भी जल्द एयरपोर्ट का निर्माण संभव है। इसी मांग को लेकर अब जनआंदोलन का रास्ता अपनाया जा रहा है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन कुम्भकार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्येंद्र कुमार, संजीव अग्रवाल व ज्ञान रंजन सिन्हा, संजय कुमार झा आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top