ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा : मथुरा 

Advertisements

ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा : मथुरा

 

पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के सुंदरपहाड़ी में पेमिया ऋषिकेश आईटीआई कॉलेज की दूसरी इकाई की रखी आधारशिला

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के सुंदरपहाड़ी में गुरुवार को पेमिया ऋषिकेश आईटीआई कॉलेज की दूसरी इकाई के निर्माण को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ टुंडी विधायक सह सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो, समारोह के मुख्य अतिथि बीसीसीएल के तकनीकी निदेशक संजय कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, डीएसपी टू धीरेन्द्र नारायण बांका, पूर्वी टुंडी सीओ सुरेश प्रसाद वर्णवाल एवं पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने नारियल फोड़कर किया। इसके बाद अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

इस अवसर पर पेमिया ऋषिकेश संस्था की ओर से सभी अतिथियों को गुलदस्ता एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही भूमि दाताओं को भी मंच पर सम्मान देकर उनके योगदान की सराहना की गई।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि आज के दौर में तकनीकी शिक्षा की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इस संस्थान की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी रूप से कुशल बनाया जायेगा व रोजगारपरक शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेंजर ए के मंजुल, बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार, शैलेन्द्र सिंह, डॉ आरपी मिश्रा, डॉ बाल्मीकि कुमार, बसंत महतो, जगदीश चौधरी, दिनेश महतो, परितोष महतो, दिवाकर महतो, समीर साव, अजीत मिश्रा, गिरिलाल किस्कू, सुनील मुर्मू, उत्तम महतो, कार्तिक महतो, मदन महतो, फूलचंद किस्कू, रफीक अंसारी, सहजाद अंसारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार महतो ने किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top