बाघमारा प्रखंड में 46 दिव्यांगजनों का आधार कार्ड के लिए हुआ एनरोलमेंट
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बुधवार को बाघमारा प्रखंड में विशेष आधार शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 46 दिव्यांगजनों का आधार कार्ड के लिए एनरोलमेंट हुआ।
जिला परियोजना पदाधिकारी यूआईडी अमित कुमार सिंह ने बताया कि उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले के वैसे दिव्यांग व्यक्ति, जिनका आधार कार्ड नहीं है, उनके लिए विशेष तौर पर प्रखंडों में स्थित आधार केंद्र में कैंप लगाया जा रहा है। आधार कार्ड बन जाने से उन्हें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि निरसा में आयोजित शिविर में 15, बलियापुर में 52, धनबाद में 44, तोपचांची में आयोजित शिविर में 61, टुंडी में 51, पूर्वी टुंडी में 27, गोविंदपुर में 27, कलियासोल में 32, एगारकुंड में 20 तथा बाघमारा में 46 सहित 375 दिव्यांगजनों का आधार कार्ड के लिए एनरोलमेंट हुआ है।