बीआईटी सिंदरी के पूर्व छात्र चितरंजन कुमार बनेंगे ईसीएल में डायरेक्टर (टेक्निकल) 

Advertisements

बीआईटी सिंदरी के पूर्व छात्र चितरंजन कुमार बनेंगे ईसीएल में डायरेक्टर (टेक्निकल)

डीजे न्यूज तिसरा (धनबाद ): प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान बीआईटी सिंदरी के लिए एक और गौरवपूर्ण क्षण सामने आया है। संस्थान के पूर्व छात्र चितरंजन कुमार (बैच 1987-91, माइनिंग) को पब्लिक एंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड (PESB)द्वारा ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) में डायरेक्टर (टेक्निकल) पद के लिए अनुशंसित किया गया है।

यह उपलब्धि चितरंजन कुमार के उत्कृष्ट अनुभव, दक्षता और लंबे पेशेवर योगदान को दर्शाती है। साथ ही, यह BIT सिंदरी की गुणवत्ता शिक्षा और समृद्ध परंपरा का भी प्रमाण है, जिसने लगातार देश को कुशल और योग्य पेशेवर दिए हैं।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर BIT सिंदरी एवं BIT सिंदरी एलुमनाई एसोसिएशन (BITSAA) के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए चितरंजन कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top