बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

भाकपा माले कार्यकर्ता बबलू अस्वस्थ, विधायक ने स्वास्थ्य की ली जानकारी

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बेलगड़िया निवासी भाकपा माले के सक्रिय कार्यकर्ता बबलू बाउरी अस्वस्थ हैं। बुधवार को विधायक चंद्रदेव महतो उनके आवास पहुंचे और स्वास्थ्य की जानकारी ली। विधायक ने उन्हें आर्थिक सहयोग भी किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्त, सीमा देवी आदि मौजूद थे।
——————————————-
बच्चों के बीच वाद-विवाद व निबंध प्रतियोगिता

बलियापुर: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खेरवाड़ी में बुधवार को बच्चों के बीच जल संरक्षण पर वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल रुआर के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधान शिक्षक दिलीप कुमार गोप ने बताया कि कक्षा 3 से 5 के बच्चों के बीच यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
————————————————
स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों के साथ मारपीट, थाना में शिकायत
बलियापुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने मरीज के साथ आए लोगों के द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बुधवार दोपहर पौने चार बजे की है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य कर्मियों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट परिमल कुमार महतो ने बलियापुर नीचे टोला के विनोद धीवर के विरुद्ध बलियापुर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि बलियापुर नीचे टोला के 26 वर्षीय भोलानाथ धीवर की तबीयत अचानक बिगड़ जाने पर उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। केंद्र के कर्मियों ने  प्राथमिक उपचार के पश्चात उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 108 एंबुलेंस बुला कर धनबाद शहीद निर्मल महतो मेमोरियल हॉस्पिटल रेफर कर दिया। एम्बुलेंस आने पर मरीज को उसमें  चढ़ाया गया। इस दौरान एंबुलेंस चालक द्वारा बोटल में पीने का पानी लेने के लिए एंबुलेंस से उतरा, जिसे देख मरीज के साथ आए युवकों ने हो हंगामा कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों के साथ धक्का मुक्की एवं मारपीट कर दी। अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने लोगों को समझा बूझाकर मरीज को भेजा गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top