सोनारडीह में एक बार फिर भू धंसान, एक दर्जन से अधिक घर धराशायी पेड़ों की छांव बना आश्रय स्थल, सुरक्षित जगह की है तलाश

Advertisements

सोनारडीह में एक बार फिर भू धंसान, एक दर्जन से अधिक घर धराशायी

पेड़ों की छांव बना आश्रय स्थल, सुरक्षित जगह की है तलाश

 

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र अंर्तगत टंडाबाड़ी में एक बार फिर भू धंसान की घटना सामने आई है। बीते 31 मार्च को घर जमींदोज होने से तीन लोगों की हुई मौत की घटना से लोग उबर भी नहीं‌ पाए थे कि बुधवार सुबह भू धंसान और जमीन में दरारें पड़ने से लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया।
घटना में एक दर्जन से अधिक घरों में दरारें‌ पड़ गई। घर का फर्श धंस गई और दीवारें धराशायी हो गया।
पूर्व में हुए धंसान स्थल से लगभग 300 मीटर के दायरे तक इस बार जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं।


31 मार्च को हुई घटना के बाद आतंक के साए में जीवन व्यतीत कर रहे प्रभावित मोहल्ले के लोग जमीन फटने की आवाज और कंपन‌ से सहम गए। किसी अनहोनी की आशंका से लोग सामान के साथ अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए पेड़ के नीचे आश्रय लेने को मजबूर हो गए।
प्रभावित इलाका बीसीसीएल के अंर्तगत आता है और इसे डेंजर जोन के रूप में चिन्हित किया जा चुका है।


मालूम हो कि बीते 31 मार्च को इसी मोहल्ले में तीन घरों के साथ तीन लोग जमींदोज हो गए थे। बचाव कार्य के बाद तीनों शव को बाहर निकाला गया था। शव निकालने के बाद सोनारडीह का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। प्रभावित लोगों ने बीसीसीएल अधिकारियों पर पथराव कर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। बीसीसीएल पर अनदेखी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए प्रभावितों ने सड़क जाम कर यातायात अवरूद्ध कर दिया था। पुलिस प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशितों को समझाने में सफल हुए थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top