बलियापुर की खबरें:-
चड़क पूजा में दिखीं भगवान शिव के प्रति आस्था
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): परसबनिया शिव मंदिर प्रांगण में चड़क पूजा के मौके पर रविवार को भोक्ता घुरा मेला का आयोजन किया गया। शिव भक्तों ने पूजा अर्चना के बाद अपने शरीर के विभिन्न अंगों में लोहे की कीलें चुभो कर नाचते गाते रहे। मंदिर प्रांगण में स्थापित भोक्ता खुँटा के लट पर रस्सी के सहारे लटक कर भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था जताई। सफल बनाने में मेला कंमिटी के लोगो का योगदान रहा।
——————————————
बलियापुर से दो लोग हज के लिए हुए रवाना
बलियापुर: बलियापुर निवासी हाजी अजीज अहमद खान के पुत्र अनिश अहमद खान व साहिना नाज रविवार को हज के लिए रवाना हुए। इस दौरान बलियापुर में लोगों स्वागत किया। मौके पर हाजी असफ अली खान, असगर अली खान, अब्दुल हक, रशाद खान, अकबर अली खान, जान मोहम्मद खान, शेख मंसूर, सलीम खान आदि मौजूद थे। रांची हज हाउस में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी स्वागत किया।
—————————————-
हरि कीर्तन से माहौल हुआ आध्यात्मिक
बलियापुर: दोलाबड़ गांव में आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन से इलाके का माहौल आध्यात्मिक हो उठा है। रविवार को गायिका मिठू दास का प्रवचन सुनने के लिए श्रोताओं की काफी भीड़ जुटी। वहीं रंग कीर्तन दल ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी।
—————————————
बलियापुर में कल सात घंटे नहीं रहेगी बिजली
बलियापुर: बलियापुर में सोमवार को सुबह 07 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इस दौरान डीवीसी में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस कारण मुकुन्दा पावर हाऊस से निकलने वाली सब फीडर बंद रहेगी । इसकी जानकारी विद्युत विभाग के एसडीओ सुजीत कुमार ने दी है।