शुभम हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले बियाडा के पूर्व अध्यक्ष, बंधाया ढांढस

Advertisements

शुभम हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले बियाडा के पूर्व अध्यक्ष, बंधाया ढांढस

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा रविवार को कोयरीडीह स्थित दिवंगत शुभम यादव के आवास पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
उन्होंने मामले की गहन जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस प्रशासन से की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाएं चिंताजनक हैं और इस पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। साथ ही उन्होंने कोयला चोरी और अवैध उत्खनन पर सख्ती से रोक लगाने की भी मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि बाघमारा गांधी प्रखंड के नाम से जाना जाता था और यह क्षेत्र शांतिपूर्ण माना जाता था। लेकिन वर्तमान में यहां की स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है, जहां दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन हो रहा है। जो लोग इसका विरोध करते हैं, उन्हें धमकाया जाता है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और कोयला परिवहन खुलेआम हो रहा है, लेकिन इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं दिख रहा है।

उन्होंने प्रशासन से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top