बीआईटी सिंदरी में ‘रेनबो 2026’ का आगाज, खेलो इंडिया खेलो से गूंजा परिसर

Advertisements

बीआईटी सिंदरी में ‘रेनबो 2026’ का आगाज, खेलो इंडिया खेलो से गूंजा परिसर

डीजे न्यूज तिसरा (धनबाद) : बीआईटी सिंदरी के छात्रों द्वारा संचालित संस्था ‘प्रयास इंडिया’ ने रविवार को अपने वार्षिक उत्सव ‘रेनबो 2026’ का भव्य शुभारंभ ‘खेलो इंडिया खेलो’ के साथ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीआईटी सिंदरी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. घनश्याम एवं प्रो. आरके वर्मा द्वारा किया गया। दोनों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सेल के अधिकारी बिभाष मिश्रा (Dy. Manager, CSR) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मैदान में छात्रों का उत्साह देखने लायक था। कबड्डी और खो-खो जैसी टीम प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने शानदार तालमेल और रणनीति का प्रदर्शन किया, वहीं जूनियर वर्ग के लिए आयोजित जलेबी रेस ने माहौल को और भी रोचक बना दिया। इसके अलावा 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में धावकों ने अपनी तेज़ रफ्तार से सभी को प्रभावित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रयास इंडिया के स्वयंसेवकों का अहम योगदान रहा, जिनके अथक प्रयासों से पूरा आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हुआ। अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनके चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास झलक उठा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top