झरिया के राजा तालाब से शव बरामद
डीजे न्यूज, धनबाद; झरिया थाना क्षेत्र के
राजा तालाब से एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी पाते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल के पास जुट गई। मृतक की पहचान लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित एक होटल में काम करने वाले कर्मी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इलाके में इस घटना को लेकर दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।