बिजली संकट के खिलाफ धनबाद में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा : राज सिन्हा

Advertisements

बिजली संकट के खिलाफ धनबाद में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा : राज सिन्हा
डीजे न्यूज, धनबाद : बिजली संकट के खिलाफ राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत महानगर एवं ग्रामीण जिला भाजपा ने शुक्रवार को धनबाद के विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में शहर में जुलूस निकाला एवं बिजली महाप्रबंधक कार्यालय का घंटों घेराव किया। सुबह करीब साढ़े दस बजे बेकारबांध, ब्लेसिंग हॉल से कंबाइंड बिल्डिंग स्थित विद्युत महाप्रबंधक कार्यालय तक भाजपाई जुलूस के रूप में सड़कों पर उतरे। अध्यक्षता धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने की।
संचालन जिला महामंत्री मानस प्रसून एवं धन्यवाद ज्ञापन रूपेश सिन्हा ने किया।
प्रदर्शन के उपरांत विद्युत महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें प्रमुख मांगें निम्नलिखित थीं

* अनियमित बिजली कटौती पर रोक एवं सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाए
* लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए
* जर्जर तार एवं खंभों को शीघ्र बदला जाए
* खराब एवं ओवरलोडेड ट्रांसफॉर्मरों को तत्काल बदला जाए
* ट्रांसफॉर्मरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखा जाए
* बढ़ी हुई बिजली दरों की समीक्षा कर आम जनता को राहत दी जाए
* बिलिंग गड़बड़ियों पर रोक लगाई जाए
* उपभोक्ता शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए
* ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाई जाए
विद्युत महाप्रबंधक के साथ भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें अवगत कराया एवं सभी मांगों पर तत्काल निष्पादन की मांग की। महाप्रबंधक ने सभी बिंदुओं पर विचार कर त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।इस मौके पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि धनबाद की जनता आज बिजली की अव्यवस्था से त्रस्त है। लगातार कटौती और बढ़ते दरों ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। भाजपा जनता की आवाज बनकर इस संघर्ष को आगे बढ़ा रही है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। जनता को राहत दिलाना हमारी प्राथमिकता है।”
ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन कुम्भकार, मेयर प्रत्याशी रहे संजीव अग्रवाल, चंद्रशेखर सिंह, तारा देवी, सत्येंद्र कुमार, धर्मजीत सिंह एवं धरणीधर मंडल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- बिजली की बदहाल व्यवस्था और बढ़ती दरों पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
सभी नेताओं ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में तत्काल सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र किया जाएगा। इस प्रदर्शन में अजय निषाद, धनेश्वर महतो, मानस प्रसून, आशीष मुखर्जी, प्रियंका देवी, मौसम सिंह, विपिन दा, निशि महतो, रीता प्रसाद, बच्चा गिरी, रूमकी गुप्ता, नित्यानंद मंडल, दीपा दास, विभा सिंह, गीता सिंह, अनिल सिन्हा, रिंकू सिंह, रंजय सिंह, इंदू भूषण कुशवाहा, राजाराम दत्ता, मनोज गुप्ता, मनोज सिंह, हुलास दास, बसंती सिंह, सुनील पासवान, अजय दास, वीरेंद्र वर्मा, अवधेश साव, सुभाष महतो, सुनील मोदक, विद्युत चक्रवर्ती, संजू महतो, पिंकू महतो, पप्पू विश्वकर्मा, जगन्नाथ हरि, प्रशांत मंडल, गौरांग मंडल, राजेश मुखर्जी, दीपक गोप, पंकज सिंह, रामजीत भुइंया, किशुन महतो, अमरजीत कुमार, किशोर मंडल, नीरज सिन्हा, पप्पू शर्मा, बबलू सिंह, प्रयागराज, संजू वर्मा, अप्पू सिंह, सचिन सिंह, समीर साहु, परेश दास, कैलाश गुप्ता, मंटू रवानी, गौर मंडल, विश्वामित्र महतो, अरविंद सिंह, वकील बेदिया, बृहस्पति पासवान, विजय कुमार, विष्णु सिंह,बृजेंद्र शर्मा, राजीव राय भट्ट, अमित साव, नीरज शर्मा, कपूर रवानी, नीरज शर्मा, पशुपति कुमार, विशाल मुखर्जी, संजीव कुमार, गणेश साहू, कामदेव प्रसाद, बंटी बरनवाल, जितेंद्र प्रसाद, जीराखन सिंह, सरोज शुक्ला, अरविंद सिंह, रमेश मंडल, निर्मला पासवान, प्रमोद अग्रवाल, ममता देवी, रेखा देवी, रंजना कुमारी, रमेश गोप सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top