सोनारडीह में युवक को लगी गोली, हालत नाजुक मेयर संजीव सिंह पहुंचे अस्पताल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Advertisements

सोनारडीह में युवक को लगी गोली, हालत नाजुक

मेयर संजीव सिंह पहुंचे अस्पताल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): सोनारडीह ओपी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में शुभम यादव नामक युवक को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए धनबाद स्थित अशर्फी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल युवक शुभम यादव को सिर और पेट में गोली लगी है, जिससे उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक और चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर धनबाद के महापौर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल युवक की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत कर घायल के समुचित इलाज को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top