ओम प्रकाश ओझा ने छोड़ा डीसीकेएस, राकोमसंघ में शामिल
बीसीसीएल जोन सचिव बनाए गए
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : लोदना क्षेत्रीय डीसीकेएस के अध्यक्ष ओम प्रकाश ओझा ने शुक्रवार को राकोमसंघ का दामन थाम लिया। संघ में शामिल होने के बाद उन्हें बीसीसीएल जोन का सचिव मनोनीत किया गया।
इस दौरान ओम प्रकाश ओझा ने कहा कि डीसीकेएस के महामंत्री उमेश सिंह की मजदूर विरोधी नीतियों से आहत होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उमेश सिंह द्वारा पक्षपातपूर्ण तरीके से काम किया जाता है।
ओम प्रकाश ओझा ने कहा कि अब राकोमसंघ से जुड़ने के बाद उनका मुख्य लक्ष्य मजदूरों की सेवा करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में और लोग भी डीसीकेएस छोड़कर उनके साथ जुड़ेंगे।
राकोमसंघ के महामंत्री ललन चौबे ने ओम प्रकाश ओझा को पत्र देकर और माला पहनाकर उन्हें बीसीसीएल जोन का सचिव नियुक्त किया। इस मौके पर एरिया सचिव धर्मेंद्र सिंह, आरसी तिवारी, राधेश्याम यादव, उमेश यादव, समरजीत सिंह, गयासुद्दीन अंसारी, सरोज बनर्जी और शक्ति सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।